“

हमने सड़क पर गड्ढे छोड़ दिए हैं ताकि वाहन चालक सतर्क रहें और नींद न आए…अगर आपकी गाड़ी का सस्पेंशन टूट जाए तो यह आपकी असावधानी मानी जाएगी, हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.2)हमने दूध में 5% यूरिया मिलाने की परमिशन दे दी है, ताकि हाइ प्रोटीन दूध आप को आसानी से डाइजेस्ट हो सके,समय समय पर अपने पेट का इलाज करवाते रहे..फिर भी आप का पेट खराब हो तो हमारी जिम्मेदारी नही है.3)हमने शराब की बोतल पर लिख दिया है कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.अब अगर इसके सेवन से परिवार, पैसा और प्रतिष्ठा तीनों चले जाएं तो हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.4)

हमने सिगरेट के पैकेट पर फेफड़ों की तस्वीर छाप दी है.अब अगर तस्वीर असली हो जाए तो हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.5)हमने ऑनलाइन जुए और सट्टे के विज्ञापन के नीचे लिख दिया है…’इसकी लत लग सकती है’.अब अगर घर, जमीन और जमा-पूंजी चली जाए तो हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.6)हमने मसालों में गाय के गोबर का पाउडर 10% तक मिला दिया है ताकि गौमाता को सम्मान मिले,प्रोडक्ट की लागत कम हो.अगर स्वस्थ खराब हो जाए तो डॉक्टर को दिखाइए, हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.7)हमने बैंक से लोन लेना आसान कर दिया है.अब अगर किश्तें भरते-भरते आपकी जवानी निकल जाए तो हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी.जनहित में जारी…..भारत सरकार.?
