
( मां के 89 वां जन्म उत्सव के अवसर पर किया गया सम्मान)
बिलासपुर :- सेवा ही परमो धर्म का जिसने संदेश दिया हो न्याय नीति धर्म की रहा जिसने दिखाई हो प्यार और ममता की मूरत जो हो ऐसी ममता मयी माँ कलावती दुसेजा जी का 89 वां जन्म उत्सव पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाउंडेशन के द्वारा तीन माताओं का किया गया सम्मान सिंधी गुरुद्वारा झुलेलाल धाम कशयप कॉलोनी में जया बहन, उषा बहन और आरती चटवानी का गुरुद्वारा प्रबंधक श्रीमती भारतीय वाधवानी के द्वारा फाउंडेशन के सहयोग से दुपट्टा पहनकर, छाल ओढाकर श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया गया फाउंडेशन के द्वारा ऐसी माताओं का चयन किया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष मेहनत करके अपने बच्चों का पालन पोषण किया हो और घर की जिम्मेदारी संभाली हो ऐसे ही यह तीन माताएं हैं आरती जया और उषा तीनों ने अपने जीवन में बहुत दुख तकलीफ परेशानियां झेलनी पडी हैं और इसे लड़कर अपने आप को मजबूत करके समाज के सामने वह सबके सामने अपना वह मुकाम हासिल किया जिसे सभी लोग देखकर नमन करते हैं

उनके मेहनत लगन और परिश्रम के बल पर वह अपनी घर गृहस्थी को अच्छी तरह संभाल रही है बच्चों को पढ़ा लिखा रही हैं और खुद भी सक्षम बनी है और दूसरों को भी शिक्षा दे रही है आरती आज वह कैटरिंग का काम करती है जया बहन कपड़ों का काम करती है उषा बहन सेवा कार्य करती है इन्होंने अपने-अपने फील्ड में अपने काम में बहुत निपुण हो चुकी है और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर सामने आई है और एक संदेश भी दे रही हैं कि कभी भी जीवन में हार नहीं माननी चाहिए दुख तकलीफ परेशानी जितनी भी आए डरना नहीं चाहिए बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए हिम्मत ईमानदारी मेहनत लगन से आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं बट जरूरत है ध्यान रखने की समझदारी से कार्य करने की और इच्छा शक्ति मजबूत करने की ऐसे ही माता का हम चयन करके मां कलावती दुसेजा के जन्म उत्सव पर सम्मान करते हैं और आज उनका सम्मान करते हुए हमें भी बहुत खुशी हुई, उन माताओं ने भी कहा कि इससे पहले कभी हमारा सम्मान नहीं हुआ कभी इतना प्यार स्नेह हमें नहीं मिला आज यह सम्मान पाकर हम खुद अपने आप को गोराविंत महसूस कर रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही है कि ऐसा फाउंडेशन जो ममता मयी मां के नाम से बना है और जो माँ सादगी की प्रेम वह ममता की प्रतीक रही है ऐसी मां का आज हमें भी आशीर्वाद मिला धन्यवाद करते हैं कि हमें उन्होंने इस लायक समझा वह हमें यह सम्मान दिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय दुसेजा ने भी आशीष वचनों में कहा कि फाउंडेशन मां के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही सेवा कार्य कर रहा है न्याय नीति धर्म में चल रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की और गौ माता की सेवा करता रहेगा आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख है रेखा आहूजा गोविंद दुसेजा, जगदीश जज्ञयाशी मोहन जेसवानी सतराम जेठमलानी, राम हिरवानी नानकराम नागदेव ,देवन दास रोहरा, मीना राजवानी अमित राजवानी, प्रीति वधवा, भारती दुसेजा वह अन्य लोगों का सहयोग रहा
