
**बिलासपुर शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी ने कहा – क्या पूरे सिंधी समाज में एक भी ऐसा योग्य, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति नहीं था, जिसे इस जिम्मेदारी के योग्य समझा जाता? जब चुनाव आते हैं तो समाज के दरवाज़े पर पहुंचकर वोट मांगे जाते हैं, लेकिन सम्मान और भागीदारी देने की बारी आते ही पूरे समाज को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। यह केवल एक नियुक्ति का मामला नहीं, बल्कि हजारों सिंधी परिवारों के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रश्न है।*भाजपा के मंत्री, विधायक को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर बिलासपुर के सिंधी समाज के साथ यह भेदभाव क्यों किया गया।शायद इन्हीं कारणों से अब भाजपा से वर्षों से जुड़े सिंधी समाज के कई कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। वर्षों तक बिना किसी पद और स्वार्थ के पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ता आज स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि अब सिंधी समाज से जुड़े कुछ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देना भी शुरू कर दिया है।
