
*यातायात पुलिस बिलासपुर***09.07.2026**🔹
🔹यातायात पुलिस बिलासपुर की इस संवेदनशील मानवीय पहल के लिए मरीज के परिजन एवं आम नागरिकों ने की सराहना* पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में गंभीर रूप से बीमार मरीज जिन्हें एयरलिफ्ट करके हैदराबाद पहुंचाना था। मरीज के परिजन के आग्रह और मरीज की गंभीर व नाजुक हालत को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से मरीज को भरी बरसात में चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचाई गई। जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के अस्पताल में ले जाया गया। बिलासपुर के डॉक्टरों की विशेष टीम एवं अस्पताल स्टाफ के टीम द्वारा 54 वर्षीय मरीज की गंभीर व नाजुक हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से यशोदा हॉस्पिटल, सोमाजीगुड़ा, हैदराबाद, तेलंगाना स्थानांतरित किया जा रहा है। मरीज के दोनों फेफड़ों में निमोनिया (Bilateral Pneumonia), H1N1 संक्रमण, श्वसन विफलता (Respiratory Failure) तथा उच्च रक्तचाप (Hypertension) का निदान हुआ है। वर्तमान में रोगी NIV (नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन) सपोर्ट पर हैं। विदित हो कि पूर्व में भी इस तरह की ग्रीन कारीडोर व्यवस्था यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की जा चुकी है जिसमें दो जुड़वा नवजात शिशुओं को एयर एंबुलेंस के माध्यम से हैदराबाद सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल भेजी गई थी जहाँ से माँ व दो नवजात शिशु सकुशल स्वस्थ होकर वापस आये थे। इस व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा विशेष यातायात प्रबंध व्यवस्था करते हुए सूचना के तत्काल बाद ही कंट्रोल रूम के माध्यम से मार्ग में पड़ने वाले समस्त सिग्नल को अस्थाई रूप से बंद की गई थी ताकि एंबुलेंस को कहीं पर भी मार्ग में यातायात अवरोध का सामना न करना पड़े। साथ ही विशेष व्यवस्था लगाते हुए मुख्य मार्ग व प्रत्येक चौक चौराहे पर यातायात के बल को भरी बरसात में तैनात की गई थी जिनके द्वारा एंबुलेंस के प्रस्थान के पश्चात लगातार व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को व्यवस्थित की गई एवं सभी चौक चौराहे को फ्री करते हुए एंबुलेंस को अवि लंब एयरपोर्ट पहुंचाई गई। जहां पर मरीज के परिजन एकत्रित थे और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे थे यातायात पुलिस के इस संवेदनशील मानवीय पहल के लिए एयरपोर्ट में स्थित समस्त नागरिकों ने एवं मरीज के परिजनों तथा मरीज के हितसाधकों ने यातायात पुलिस बिलासपुर की सराहना की। इस व्यवस्था के लिए मार्ग के समस्त जागरूक नागरिकों ने यातायात पुलिस बिलासपुर के विशेष आह्वान पर सायरन व पीए सिस्टम का आवाज सुनकर स्वतः जगह-जगह पर एंबुलेंस को अविलंब एयरपोर्ट पहुंचने के लिए मुख्य को छोड़कर जगह प्रदान किया तथा यातायात पुलिस बिलासपुर की आम नागरिकों ने इस नेक कार्य के लिए सराहना की। यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नाजुक मरीज के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर पुनः शहर वापस आने हेतु शुभकामना प्रेषित की गई है। यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों के इस जागरुक, परस्पर सहयोगी एवं एक दूसरे के विषम परिस्थितियों में सहायता के लिए तत्पर रहने वाले आम नागरिकों की इस विषम परिस्थिति में सहयोग करने तथा पुलिस की यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोगी बनने के इस कार्य हेतु प्रशंसा की।
