
*भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित करने का सुनियोजित षड्यंत्र लगातार जारी है। इसी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल जी की दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी की गई है।इस तानाशाहीपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी ( शहर) एवम श्री महेंद्र गंगोत्री जी ( ग्रामीण) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया।बड़ी तादात में कांग्रेस जन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते नेहरू चौक पहुंचे जहा उन्होंने पुतला दहन किया, साथ ही जिला अध्यक्ष जी ने कड़े शब्दो में इस तानाशाह रवैए का विरोध करते हुए कहा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करता रहेगा।आज के कार्यक्रम मेंसिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, सियाराम कौशिक, शैलेश पांडे, विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, विजय पांडे, अभय नारायण राय, आशीष गोयल, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, रामा बघेल, तज्जमुल हक, संतोष गर्ग, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, शिल्पी तिवारी, राकेश शर्मा, सीमा घ्रीतेश, समीर अहमद, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, प्रीती पाटनवर, फरीद खान, शेख निजम्मिदीन, राजीव सिंह, गौरव दुबे, रतीश श्रीवास्तव, प्रवेश पटवा, हरमिंदर शुक्ला, संजीव पाल, राजू सूर्यवंशी, प्रियंका यादव, दीपक कौशिक, राहुल सिंह, आदित्य सिंह, लखन नागदेव, बॉबी थॉमस, राकेश केसरी, सुभाष ठाकुर, अब्दुल इब्राहिम, दिलीप पाटिल, भ्रमदेव ठाकुर, नीरज सोनी, विमल अग्रवाल, राजा व्यास, राहुल वाधवानी, सुजीत मिश्रा, राम प्रकाश साहू, अंकित प्रजापति,घनश्याम कश्यप, मो अयूब, हैरी डेनियल, करम गोरख, अन्नू पांडे, नंदनी ठाकुर, अनुपमा मिश्रा, एंजिल चोकसे, मार्ग्रेट बेंजामिन, चंदन सिंह, शरसिंह काश्यप, मनोज सिंह, संतोष अग्रवाल, हरीश कलशा, प्रतीक तिवारी, युवराज तिवारी, अमित श्रीवास, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, कौशिक धर, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे
