
ग्रामीण शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा आज नव शिक्षा सत्र का आगाज ऐसी कामकाजी माताओं का सम्मान करके किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को नित्य प्रति शाला भेज उन्हें पठन पाठन के लिए प्रेरित किया,,,,, कोटा लोरमी मार्ग स्थित आदिवासी ग्राम *धनरास* के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा नव शिक्षा सत्र का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया ,,,,, इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रेषित अपने संदेश में कार्यक्रम संयोजन कर्ता रेखा आहुजा जी ने कहा कि इस सत्र में हमारा लक्ष्य ऐसी कामकाजी मातृ शक्तियों को चिन्हांकित कर उनका सम्मान करना है जो विपरीत परिस्थितियों में रोजी मजदूरी या अन्य परिश्रम कर के भी अपने बच्चों को शिक्षा उन्मुख करती है ,,,,,,, इस आत्मीय उद्बोधन पश्चात् अभ्यागत अतिथि गण संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी व हंगर फ्री बिलासपुर के सक्रिय सदस्य महेंद्र माखीजा जी द्वारा शहर के दान दाताओं यथा राजेश सचदेव , सुनील तोलानी , गणेश गारमेंट्स , सुनील अडवाणी , प्रिया , पुष्पा , मनीष , बंटी , नीतू के अलावा बिलासपुर डिवाइन ग्रुप व युवा उद्योग पति सोनू पाहुजा जी द्वारा सप्रेम भेंट की गई शैक्षणिक सामग्री के वितरण के साथ साथ प्रायमरी स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग , कॉपियां व रेन कोट मिडिल स्कूल की बालिकाओं को सेनेटरी पैड , आंगन बाड़ी के बच्चों को बैठने के लिए दरियां व खिलौने , बिस्किट , उपस्थित माताओं को चरण पादुकाएं , सिलाई कढ़ाई सीखने वाली छात्राओं को रा मैटिरियल , प्रतिभावान बच्चों को मैडल , उन बच्चों की माताओं को मल्टी परपस मॉडर्न पर्स , विद्यालयीन कार्यों में रत मातृ शक्तियों को स्पेशल गाउन भेंट दिए गए ,,,,,, कार्यक्रम का समापन करते हुए शैक्षणिक कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित सहायक शिक्षिका दीप्ति दीक्षित जी ने इस वृहद आयोजन में सहयोग के लिए सेवा एक नई पहल व शालेय शिक्षकों श्री देवब्रत मिश्रा , श्रीमती दीक्षित , श्री राजकुमार केसवानी , श्री वेंकटेश्वर सिंह दीक्षित सर, श्री गोविंद तिवारी, श्रीमती रजनी देवांगन, श्रीमती नूरजहां बानो के प्रति आभार ज्ञापित कर भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा रखी।प्रेषकसेवा एक नई पहल।9/7/2026
