
बिलासपुर। रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव मराठा (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय बालाजी मराठा, निवासी मोतीपुर, भेड़ीमुड़ा, रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, शराब और गांजा के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी के पास संचालित एक चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
