*

कटनी (माधव नगर)। मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने रविवार 12 जुलाई को माधवनगर स्थित हरेमाधव दरबार साहिब पहुंचकर हरेमाधव पंथ के उन्नायक पूज्य सतगुरु बाबा ईश्वरशाह महाराज जी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए सतगुरु जी से सर्वजन कल्याण की प्रार्थना की उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से समाज को सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश मिलता है, जो सभी को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है।हरेमाधव दरबार साहिब में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच उन्होंने दरबार साहिब की आध्यात्मिक परम्पराओं की सराहना कर नमन किया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, कटनी विकास प्राधिकरण के पुर्व अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, देवानंद असरानी, वाघिश आनन्द, चमनलाल आनन्द, गोविन्द चॉवला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया
