
ऐतिहासिक नरवर किले से 15-16 जुलाई की रात चोरों ने सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर 400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी अष्टधातु की तोप चुरा ली। पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अवैध एंटीक मार्केट में इस दुर्लभ सैन्य धरोहर की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. क्रेन और ट्रक लेकर आए 25-30 बदमाशों ने भारी तोप को किले से नीचे घसीटा और पिछले रास्ते से फरार हो गए। इस चोरी के बाद अब परिसर में 14 में से केवल 13 तोपें ही शेष बची हैं। पुलिस तस्कर गिरोहों की तलाश में जुटी है।
