इंदौर/म.प्र. : द केरला स्टोरी फिल्म की आगामी तीन दिन की टिकटें पूरे देश के सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है, कई संस्थायें और संगठन हिन्दू लड़कियों को यह फिल्म मुफ्त में दिखा रहे है, देश मे किस प्रकार आतंकी संगठन हमारे देश की महिलाओं को फसाकर अपनी गलत मंशा का शिकार बना रहे हैं। नमो नमो शंकरा संस्था के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि किस तरह आतंकवाद को किस तरह से बढ़ावा दिया जा रहा है एवं मासूम बालिकाओं को गुमराह किया जा रहा है और साथ ही साथ हमारे साथ ही नाम परिवर्तन कर हिंदु बालिकाओं के साथ घूमकर अपने जाल में फंसाकर उनकी इज्जत के साथ खेलकर बर्बाद किया जा रहा है एवं आतंकी संगठन आईएसआईएस में मासूम भारतीय महिलाओं को लव जिहाद के माध्यम से फंसा कर उनका जीवन तबाह किया जा रहा है।
उस पर आधारित फिल्म दी केरला स्टोरी समाज में जागरूकता का प्रयास करेगी । इसी तारतम्य में संस्था द्वारा इंदौर शहर की अविवाहित बालिकाओं के लिए संस्था द्वारा दी केरला स्टोरी फ़िल्म मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल मे निःशुल्क फ़िल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 8 मई सोमवार से आगामी 7 दिनों तक अविवाहित बालिकाओं को नमो नमो शंकरा संस्था के कार्यालय पर अपने आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी जमा करने पर अगले दिन के शो का निःशुल्क पास उपलब्ध हो जाएगा । फतेहचंदानी ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी जी को धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को पूरे मध्यप्रदेश में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की माँग की थी जिसे सहर्ष मध्यप्रदेश की भांजियों के मामा शिवराज सिंह जी ने स्वीकार कर लिया । इस फ़िल्म के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भी बालिकाओं द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी कहा पुन्य के साथ धर्म रक्षा का भी काम है :
संस्था के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी ने कहा यदि यह फिल्म मुफ्त में दिखाने से किसी हिन्दू लड़की की रक्षा होती है और वो जागरूक होती है तो यह एक पुन्य का काम है साथ में आप इस तरीके से अपने धर्म की रक्षा भी कर रहे है , मै सभी संस्थाओं से निवेदन करता हूँ की सभी संस्थायें इस फिल्म का प्रदर्शन अपने शहरों में करें। -: MACHIS