
*बिलासपुर।* लायंस क्लब संकल्प एवं हेल्थ क्लब द्वारा आज प्रातः *11:30 बजे* पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल, राजकिशोर नगर में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहयोग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को *कॉपियाँ, पेन, टिफिन बॉक्स* सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम में लायंस क्लब संकल्प के *अध्यक्ष लायन प्रवीण खंडूजा, **सचिव लायन शेखर रेड्डी, **कोषाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह उबेजा, **रीजन एडवाइजर एमजेएफ लायन नितिन सलूजा, **लायन बी. महेश कुमार, **लायन अनिल पोहरे, **लायन तुषार होरा* एवं *लायन जितेन्द्रपाल सिंह अरोरा* विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के साथ *लायन अनिल पोहरे* ने मधुर संगीत प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, जिससे बच्चों में उत्साह और आनंद का वातावरण बन गया।पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल के *सीईओ श्री जितेन्द्रपाल सिंह अरोरा* ने लायंस क्लब संकल्प एवं हेल्थ क्लब, बिलासपुर का इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में लायन *परमजीत सिंह उबेजा* ने बताया कि लायंस क्लब संकल्प भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, शिक्षा एवं समाजहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।
