
रायपुर। पावन श्रावण (सावन) मास के शुभ अवसर पर रायपुर शहर में 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय “मानस, इष्ट देव शिव कथा अमृत” का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस पर आधारित होगी तथा संपूर्ण कथा सिंधी भाषा में संगीतबद्ध शैली (संगीतमय कथा-गायन) के साथ प्रस्तुत की जाएगी।
इस आध्यात्मिक आयोजन के आयोजक महन्त अनन्तपुरी गोस्वामी जी हैं। कथा प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक श्री गुरु जीवतपुरी गोस्वामी, श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), लिली चौक, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित होगी।
कथा का वाचन एवं संगीतमय प्रस्तुतीकरण श्री गंगा धाम उदासीन दरबार, संत नगर (भोपाल) के महंत स्वामी तुलसीदास उदासी जी द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रीरामचरितमानस में वर्णित भगवान शिव के दिव्य चरित्र, उनकी महिमा, आदर्श, भक्ति तथा लोककल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रद्धालु सिंधी भाषा में संगीतमय कथा-गायन का भी आनंद प्राप्त करेंगे।,
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व दुर्गा माता मंदिर में मनाया जाएगा 2 अगस्त को दुर्गा माता मंदिर से गुरुजी के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी, 3 अगस्त को भगवान शिव का रुद्रभिषेक किया जाएगा का पूजा अर्चना की जाएगी
आयोजकों ने रायपुर एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सावन मास के इस आध्यात्मिक आयोजन में परिवार सहित उपस्थित होकर कथा-श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा माता मंदिर मढी़ के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है
