
छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली महोत्सव के नाम से ग्राम सिवनी नैला स्थित कबीर धाम में पर्यावरण संतुलन और हरियाली का अनूठा संदेश दिया गया। कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के पंथ हुजुर उदित मुनि साहेब के आदेशानुसार, रविवार को यहाँ एक पेड़ सद्गुरु के नाम अभियान की शुरुआत की गई। इस मुहिम के अंतर्गत कबीर धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 51 फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल प्रकृति को सहेजने का संकल्प लिया गया, बल्कि इस उपलक्ष्य में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य रूपनारायण लसेर, सिवनी सरपंच रघुवीर बरेठ और पूर्व उप-सरपंच संतोष राठौर उपस्थित रहे। साथ ही आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में महंत ज्ञानदास, देवान जयद्रथ दास, संरक्षक किशुन दास नहरिया बाबाजी और लीलादास महंत ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन के जिला प्रतिनिधि सत्यप्रकाश, उप प्रतिनिधि रूपेश कुमार महंत, जिला युवा प्रतिनिधि दीपदास महंत और जिला परोपकारी हरीशंकर दास ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही जांजगीर तहसील प्रतिनिधि किशोर दास, उप प्रतिनिधि संतोष दास, युवा प्रतिनिधि विकास दास, परोपकारी प्रतिनिधि लाल दास, अकलतरा तहसील प्रतिनिधि हीरामन दास और परोपकारी अर्जुन दास ने अग्रिम मोर्चे पर रहकर व्यवस्थाएं संभालीं। विकास सेवा समिति बोड़सरा के उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, कोषाध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू और सदस्य लाल दास महंत ने भी इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करते हुए उन्होंने आयोजन समिति को पौधे भेंट किए और खुद कुदाल थामकर सक्रिय रूप से श्रमदान किया।वृक्षारोपण को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में ग्रामीण प्रतिनिधि ऋषि दास, कुंजन दास, राजूदास, बसंत दास, परदेसी दास, ईश्वर दास, शंकर दास और कुमार दास सहित समस्त कबीर पंथी अनुयायियों एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों ने पौधों के पूर्ण विकास तक नियमित रूप से देखभाल व सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
