
तुमसर (महाराष्ट्र): श्री सिंधी धर्मशाला, बजाज नगर, तुमसर में भगवान श्री झूलेलाल जी के मधुर भजनों के साथ सत्संग, सेवा एवं सिमरन का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने भाग लेकर भक्ति भाव से सत्संग का आनंद लिया तथा प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में बालाघाट मध्य प्रदेश से, साईं महेश लाल जी ने अपने प्रेरणादायी सत्संग एवं आशीर्वचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “तुमसर नगरीवासी इसी प्रकार धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करते रहें और अपने आराध्य देव श्री झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।” उन्होंने झूलेलाल चालिहा महोत्सव की महिमा बताई, एवं कहा कि चालिहा महोत्सव भगवान के करीब जाने का अपने दुख दर्द तकलीफ और कष्ट को को दूर करने का सबसे सुंदर और बढ़िया माध्यम है उनके प्रेरक विचारों को उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना।इस अवसर पर संगत ने साईं महेश लाल जी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्रेम एवं सम्मान प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, सेवा और सिमरन से सराबोर रहा। कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई प्रसाद उत्तम किया गया आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्त जनो ने भंडारा ग्रहण किया वह अपनी आत्मा ओर शरीर को तृप्त किया, ईस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के मध्यम से लाइव प्रसारण किया गयाकार्यक्रम का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत समिति, तुमसर (महाराष्ट्र) के तत्वावधान में किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाधारियों का आभार व्यक्त किया।
