
बिलासपुर। सिंधी समाज में इस वर्ष प्रस्तावित “सिंधु डांडिया धमाल” के आयोजन स्थल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों से जानकारी मिली किसमाज के कुछ लोगों का कहना है कि इस बार कार्यक्रम श्री झूलेलाल मंगल धाम के बजाय शहर के एक बड़े निजी होटल में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।इसको लेकर समाज के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जब समाज के पास स्वयं का विशाल और आधुनिक श्री झूलेलाल मंगल धाम उपलब्ध है तथा हाल ही में लगभग 20 नए कमरे भी तैयार किए गए हैं, तो फिर निजी होटल में आयोजन करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।सवाल उठाने वालों का कहना है कि यदि कार्यक्रम समाज का है, तो उसका लाभ समाज के सभी वर्गों—विशेषकर निम्न एवं मध्यम वर्ग—को समान रूप से मिलना चाहिए। उनका तर्क है कि अपने भवन में आयोजन होने से खर्च भी कम होगा और आयोजन से होने वाली आय भी समाज के भवन के विकास एवं रखरखाव में उपयोग की जा सकेगी।समाज के कुछ लोगों ने यह भी मांग की है कि यदि समाज के अपने भवन में ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे और अधिकांश आयोजन निजी होटलों में होंगे, तो फिर समाज के भवन के उद्देश्य और उपयोगिता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने भवन के किराए की नीति पर भी पुनर्विचार करने की बात कही है।इस पूरे मामले में समाज के लोगों ने पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, श्री झूलेलाल सेवा समिति, सिंधी सेंट्रल युवा विंग एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल महिला विंग से स्थिति स्पष्ट करने तथा समाज के समक्ष आधिकारिक जवाब देने की मांग की है
