रायपुर। श्रावण माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर, मढ़ी लिली चौक, पुरानी बस्ती रायपुर में महंत सतगुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।
रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पंडित कोमल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में गंगा धाम, संत नगर भोपाल से पधारे महंत तुलसीदास उदासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर सभी श्रद्धालुओं को श्रावण माह के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दीं तथा शिव भक्ति का संदेश दिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। रुद्राभिषेक के पश्चात महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।, आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तजनो
ने भंडारा ग्रहण किया,
मंदिर समिति ने बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है
आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा माता मंदिर मढ़ी के सभी सेवादारीयो का विशेष सहयोग रहा,
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा पहुंचे और प्रोग्राम को कवर किया
