अमरावती
पूज्य शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि पूज्य संत श्री डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।
इस आत्मीय भेंट के दौरान, संतश्री ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को आशीर्वाद स्वरूप माता साहिब का पवित्र चांदी का सिक्का भेंट किया। यह अलौकिक क्षण दोनों महानुभावों के बीच गहरे आध्यात्मिक और आदरपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।
माता साहिब के इस पवित्र सिक्के को आशीर्वाद के रूप में प्राप्त कर डॉ. रमन सिंह ने इसे अपना सौभाग्य माना और पूज्य महाराजश्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान शदाणी दरबार के अनुयायियों और गणमान्य नागरिकों में हर्ष का वातावरण रहा।
