भीलवाड़ा:– वर्तमान विश्व व्यापी परिस्थिति में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता दिनरात समाजसेवा में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है, संघ और संगठन सनातन की रीढ़ है यह व्यकत्व महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के संघ चर्चा करते हुए!
विश्व हिंदू परिषद, राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सेवानिवृत्ति इंजीनियर सुरेश उपाध्याय, ओमप्रकाश बुलिया, बद्रीलाल सोमानी, विजय ओझा ने चातुर्मास संत दर्शन कार्यक्रम के तहत् श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पर पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के दर्शन करके वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा भी की!
श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम पर पूज्य महामंडलेश्वर ने आगामी आने वाले पर्व पर आग्रह किया की श्री गणेश महोत्सव, दुर्गा महोत्सव अन्य सभी धार्मिक आयोजन में संपूर्ण समाज की सहभागिता रहे यह सभी पर्व सनातन संस्कृति को एकजुट होने के, समरसता पूर्ण पर्व हे! संगठन और सभी समाज के अग्रदूत सजगता से अपनी भूमिका निभाये!
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने दर्शन लाभ लेकर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया, आश्रम की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया!
