(नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प)
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर सम्मान का शपथ ग्रहण समारोह 13 अगस्त को होटल इंटरसिटी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF ला. रिपुदामन पूसरी जी रहे। अति विशिष्ट अतिथि PDG ला. प्रीतिपाल बाली सर तथा शपथ अधिकारी RC ला. अमन होरा रहे। वहीं कैबिनेट सचिव ला. आशीष अग्रवाल, ला. मोहन छाबड़ा एवं जोन चेयरपर्सन ला. रंजना भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष ला. गुंजन सिंह, सचिव ला. कंचन श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष ला. प्रतिभा पाण्डेय ने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही टेमर के रूप में ला. भगवती यादव, टेल ट्विस्टर के रूप में ला. संगीता तिवारी एवं ला. चंद्रावती देवागन ने शपथ ली। प्रथम वाइस प्रेसिडेंट के रूप में ला. नेहा धोदवार ने शपथ ग्रहण किया।
समारोह में विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें GLT कोऑर्डिनेटर ला. फरहीन चिस्ती, GST कोऑर्डिनेटर ला. सेफाली सिंह, जोन चेयरपर्सन ला. आरती साहू, ला. शशि देवांगन, रीजन सचिव ला. संतोष पाण्डेय, प्रेसिडेंट ला. गुरदीप सिंह सलूजा, ला. आरती अम्बास्ट, ला. अश्वनी यादव, ला. सुनीता सिंह, सुरेश यादव, ला. हरभजन सिंह एवं ला. विष्णु गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन MOC ला. निशेष वर्मा ने शानदार एवं प्रभावी अंदाज में किया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा।
समारोह में लायंस क्लब बिलासपुर सम्मान की ओर से अध्यक्ष गुंजन सिंह, रंजना भारती, अनीता झा, नेहा धोदवार, प्रतिमा अग्रवाल, चंद्रावती देवांगन, विम्मी ताम्रकार, प्रतिभा पाण्डेय, संध्या मोदी, संगीता तिवारी, कंचन श्रीवास्तव, भगवती यादव, सुमन शुक्ला, रितु साहू एवं अनीता पटेल सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। नई टीम ने आगामी कार्यकाल में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
भवदीय
विजय दुसेजा
