माननीय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत आज रायपुर आगमन पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विभा राव जी सहित महिला मोर्चा की बहनों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा मातृशक्ति की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।
पुनः माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
