बिलासपुर।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बिलासपुर जिला यादव समाज द्वारा आराध्य देव का पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
यादव भवन इमलीपारा बिलासपुर में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा अर्चना, कीर्तन और उपस्थित समाज विंद को प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रामशरण यादव और पूर्व अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन डा सोमनाथ यादव ने कहा कि श्री कृष्ण का लौकिक जीवन इसलिए कालजयी है, क्योंकि यह हमें केवल यह नहीं बताता कि ईश्वर कैसा हो सकता है बल्कि यह भी सिखाता है कि मनुष्य भीतर से कितना मनुष्य बनने की क्षमता रखता है। गीता में श्री कृष्ण अर्जुन को सुख दुख, लाभ हानि और जय पराजय में संतुलित रहने की बात करते हैं, और श्री कृष्ण ने स्वयं अपने जीवन में इसे उतारा भी। इस अवसर पर सर्वश्री भुनेश्वर यादव, रामशरण यादव, डा सोमनाथ यादव,बहोरन यादव, जितेंद्र यादव, उदेराम यादव, लतेल राम यादव, शिवशंकर यादव,राकेश यादव, नीरज यादव,भागवत यादव, हेमंत यादव,सतीश यादव, सुरेश यादव, विजय यादव,शिव यादव, लक्ष्मी यादव, अखिलेश यादव, डा सुनील यादव, ईश्वर यादव, सुजीत यादव, शंकर यादव, सतीश यादव, मनीष यादव, चोला राम यादव, प्रवीण चंद्र यादव, बरन यादव, दिलीप यादव, प्रमोद यादव,देवरी यादव, तिरुपति यादव, संतोष यादव,प्रकाश यादव, चंदन यादव,तेजनाथ यादव, श्रेयश यादव, गोपाल यादव, आकाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, नंदकिशोर यादव, उमेंद्र यादव, जलेश्वर यादव, विकास यादव, सुमंत यादव, रमेश यादव, खेमनाथ यादव, कैलाश यादव, संजय यादव, अनिल यादव आदि समाज विंद पूजा अर्चना में शामिल हुए।
