बिलासपुर। राजकिशोर नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव अनुराग भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर राजयोग शिक्षिका बीके गायत्री दीदी ने कहा कि परमात्मा ही विश्व के सर्वोच्च शिक्षक, टीचर और सद्गुरु हैं, जो मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की शिक्षा देते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह होते हैं, जो अपने ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। माता-पिता हमारे प्रथम शिक्षक हैं, इसलिए सभी गुरुजनों का सम्मान करना ही सच्ची गुरु-दक्षिणा है।
उन्होंने सेवाकेंद्र प्रभारी बीके मंजू दीदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन, शिक्षाओं और कुशल संचालन से हम सभी बहनों को निरंतर सीखने, आगे बढ़ने और ईश्वरीय सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
