बिलासपुर। सीएमडी कॉलेज स्थित लायंस भवन में आज प्रातः 10:00 से 2:00 तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस अवसर पर कुल 26 व्यक्तियों ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया। प्रेरणा लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए प्रत्येक रक्तदाता को एक हेलमेट भी धन्यवाद स्वरूप प्रदान किया गया।
पत्रकार व साहित्यकार सुरेश सिंह बैस ने किया रक्तदान
इस रक्तदान शिविर में नगर के पत्रकार व साहित्यकार सुरेश सिंह बैस रक्तदान किया। रक्तदान कैंप का आयोजन “प्रेरणा” लायंस क्लब बिलासपुर के तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर लायंस क्लब प्रेरणा बिलासपुर की सीनियर सेकेट्री ला सुनीता सिंह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर हमने मानवीय भावनाओं और जन कल्याण के लिए आयोजित किया है आज के इस रक्तदान कैंप में कुल 26 यूनिट का रक्तदान किया गया। उन्होंने समस्त रक्तदाताओं को उनके अमूल्य सहयोग के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस समस्त कार्यक्रम में प्रेरणा लायंस क्लब बिलासपुर के कोऑर्डिनेटर डाक्टर ला अभिजीत सिंह गांधी, कोषाध्यक्ष ला राधा सिंह, डा दीप्ति शर्मा, ला फिरोज आलम,ला विजय राव, सीनियर ला आशीष शाहिद डॉक्टरों की टीम शामिल थे।
