बिलासपुर
संत बाबा हरदासराम सेवामंडल गोदड़ीधाम,बिलासपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम,श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित भजन-सत्संग और कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में सहभागिता की।
रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक भाई कुंदन डोडवानी एवं रितु डोडवानी की ओजस्वी एवं मधुर वाणी में भजन-सत्संग का आयोजन हुआ
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण एवं बाबा हरदास राम एवं बाबा गेलाराम साहिब के एक से बढ़कर एक भजन एवं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते और नृत्य करते नजर आए
जन्माष्टमी उत्सव में विशेष आकर्षण नन्हे बाल गोपाल रहे कई छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण एवं राधारानी के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे,जिससे पूरा आयोजन और भी मनमोहक हो गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मटकी फोड़ने का आयोजन किया गया था, बाल गोपालों ने मटकी फोड़कर उसमें रखा माखन ग्रहण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भी प्रसाद स्वरूप माखन खिलाया। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई और सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए अरदास की गई
आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए आम भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसके जरिए घर बैठे श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लिया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संत बाबा हरदासराम सेवामंडल गोदड़ीधाम के राजकुमार लालचंदानी,कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार कलवानी,अशोक डंगवानी,हरीश लालचंदानी,डा.हुंदराज सोमनानी,गोपी गंगवानी,रवि प्रितवानी,राजा लालचंदानी,रवि कलवानी,ईश्वर गिडवानी,एवं महिलामंडल की सरिता लालचंदानी,माधुरी डंगवानी,रेखा लालचंदानी,लक्ष्मी सोमनानी,श्वेता आसरानी,गीता तलरेजा, हीर कलवानी,पलक कलवानी,सीया लालचंदानी,सीता गंगवानी,कांता गंगवानी सहित सभी सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
गोदड़ीधाम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण एवं गोदड़ीवाले बाबा के जयकारों के साथ जन्माष्टमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
यह जानकारी दरबार के प्रमुख सेवादारी राजकुमार कलवानी के द्वारा दी गई
