2000 के नोटों को लेकर व्यापारी परेशान ना हो और ना ही हडबड़ायें : कैट।

सतना (म.प्र.) : 2000 के नोटों को सरकार वापस लेने का सर्कुलर जारी किया है, 30 सितम्बर 2023 तक ₹ 2000 के आप के पास जो नोट है उन्हें बैंक में आराम से जमा करे। हम नगद रहित अर्थ व्यवस्था की ओर जा रहे है। अब ज्यादा लेनदेन डिजिटल माध्यम से होगा। आप लेनदेन में इसका उपयोग ३० सितंबर के पहले तक कर सकते है। बैंक में ये नोट 30 सितम्बर 2023 तक जमा करे। म प्र कैट ‌के प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने व्यापारियों से आव्हान किया की अफवाह में न फसे आरबीआई की गाइड लाईन पढ़ लेवे। उन्होंने व्यापारियों को फिर बताया कि यह नोट बंदी नही है। टीम कैट के चन्द्रशेखर अग्रवाल, मनोहर वाधवानी,पवन मलिक, अभिषेक जैन, नरेंद्र गुप्ता, संदीप मगंल, जितेंद्र शाबनानी,पवन ताम्रकार, मोनिका अवस्थी पायल गर्ग आदि ने व्यापारियों से आव्हान किया की इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोग अफवाह में न फसे। भगदड़ न मचे। नोट 2000 के 30 सितंबर तक वैध है और रहेंगे। कैट ‌के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने खुलासा किया की ₹ 2000 के नोट बैंक अब आपको जमा करने पर छोटा नोट वापस करेगा। ₹ 2000 के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर किए जाएंगे। तब तक ₹2000 के नोट वैध रहेंगे।

हड़बड़ा कर नोटबंदी की तरह ₹ 2000 के नोट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब 2000 के नोट को बैंक धीरे-धीरे करके अपने पास लेते जाएगा। इसमें अफवाह का शिकार ना हो। ₹ 2000 का नोट वैद्य है यह पूरी तरह से वैलिड रहेगा। परंतु एक बार बैंक में जमा होने के बाद यह नोट वापस बाजार में आपको दिखाई नहीं देगा। ₹ 2000 की नोट की वैधता कायम रहेगी। इसलिए अफवाह के शिकार ना हो। आरबीआई के गाइडलाइन को अच्छे से पढ़ ले। यह निर्णय दिनांक 19 मार्च 2023 को लिया गया है। ₹ 2000 के नए नोट अब नहीं छापे जाएंगे। बैंक ₹ 2000 के नोट ग्राहकों को नहीं देगी। ₹ 2000 के नोटों को बैंक धीरे-धीरे करके अपने पास जमा लेकर उन्हें प्रचलन से बाहर करेगी. ₹ 2000 के नोट की वैधता बिल्कुल कायम है। अफवाह के शिकार ना हो। यह नोटबंदी जैसा नहीं है यह ध्यान रखें। ₹ 2000की नोट वैध है वैध रहेंगे।