वटवृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने पति के दीर्घायु के लिए कामना की और सति सत्यवान की कथा का श्रवण किया।

बिलासपुर : ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शुक्रवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा मनाई। वटसावित्री को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह देखा जाता है, लिहाजा शहर व ग्रामीण क्ष्ोत्र मे सभी जगहों पर बरगद पेड़ के नीचे सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की। मौली धागा बांधकर लगाई परिक्रमा सुबह से ही वटवृक्ष के पास काफी भीड़ देखी गई, कई महिलाओं ने तो अपने घर पर ही रख वटवृक्ष के गमले पर मौली धागा बांधकर परिक्रमा लगाई। वहीं ज्यादातर जगहों पर सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों ओर मौली धागा बांधते हुए परिक्रमा लगाई। किसी ने 7, 51 तो किसी ने 101 चक्कर लगाए। वटवृक्ष पर चना, आम नारियल धूप दी अर्पित कर जल चढ़ाया। उसके बाद परिक्रमा की तत्पश्चात सावित्री सत्यवान का कथा श्रवण भी किया। पूजा में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुहाग सामग्री भ्ोंट की। इसके बाद प्रसाद भी वितरण किया।