बिलासपुर। शहर के राघवेंद्र राव सभा भवन में मंगलवार को कपड़ों का ऐसा बाजार सजा, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों की रंग-बिरंगी परंपराएं और आधुनिक फैशन एक ही छत के नीचे नजर आ रहे हैं। मौका है ‘ऑल इंडिया हैंडलूम फेब-2026’ का। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां सजे परिधानों व घरेलू उपयोग की वस्तुओं में खासा आकर्षण नजर आया।
प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी, जयपुरी सूट, लखनवी चिकन टॉप और मेरठ की खादी कुर्ती-पजामा खास आकर्षण बने हुए हैं। वहीं महिलाओं के लिए टी-शर्ट, टॉप, जींस, प्लाजो सेट, कॉटन पैंट, नाइटी और फैंसी टॉप की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। बच्चों, युवाओं से लेकर पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी मनपसंद रंगों और डिजाइनों में कपड़ों का बड़ा संग्रह यहां सजाया गया है।
बाक्स
घर सजाने से लेकर पहनावे तक विकल्प ही विकल्प
यह प्रदर्शनी सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। घर की सजावट के लिए भी यहां खूब विकल्प हैं। जयपुरी बेडशीट, साड़ी दोहर, हैंडलूम दरी, दोहर, कुशन कवर, सोफा कवर, टेबल कवर, पर्दे, कंबल और फैंसी रजाई जैसी वस्तुएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसके साथ ही हैंडलूम बैग भी उपलब्ध हैं।
हैंडलूम फेब के संचालक इरफान अहमद ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की प्रसिद्ध वस्त्र शैलियों को एक स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग वैरायटी रखी गई है।
बाक्स
परंपरा और फैशन का मेल
प्रदर्शनी में एक ओर जहां पारंपरिक बनारसी और जयपुरी वस्त्रों की चमक देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक डिजाइन के टॉप, जींस, प्लाजो और अन्य परिधान भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए एक ही स्थान पर इतने विकल्प उपलब्ध हैं।
उद्घाटन अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, रवि शुक्ला, जितेंद्र रात्रे, सैय्यद जफर, सादाब खान, नीरज शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हैंडलूम उत्पादों की विविधता की सराहना की।
खास आकर्षण: बनारसी साड़ी • जयपुरी सूट • लखनवी चिकन • मेरठ की खादी • जयपुरी बेडशीट • फैंसी रजाई • हैंडलूम दरी • दोहर • हैंडलूम बैग • महिलाओं और बच्चों के परिधान।
