शहडोल, मध्यप्रदेश। श्री झूलेलाल मंदिर शहडोल के सचिव एवं सेवादारी समाजसेवी, हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भाई मोहन थदानी जी के परिवार में खुशियों की नई सौगात आई है। उनके पौत्र एवं चिराग थदानी को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
26 अगस्त 2026 को थदानी परिवार में नन्हे शिशु के आगमन से खुशियों का माहौल छा गया। परिवार में आए इस नन्हे सदस्य को भगवान झूलेलाल की असीम कृपा का आशीर्वाद मानते हुए परिजनों एवं समाज जनों ने हर्ष व्यक्त किया।
जैसे ही यह शुभ समाचार समाज जनों को मिला, बड़ी संख्या में लोगों ने मोहन भाई एवं थदानी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने नन्हे बालक को आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भगवान श्री झूलेलाल से प्रार्थना है कि नन्हा बालक दीर्घायु, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिए और अपने परिवार का नाम रोशन करे। उसके आगमन से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियों की यह बहार सदैव बनी रहे।
हमर संगवारी परिवार, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से भी चिराग थदानी एवं समस्त थदानी परिवार को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
जुग-जुग जिए हमारा नन्हा भतीजा, सदैव खुशहाल रहे।
जय श्री झूलेलाल।
