बिलासपुर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर घर-घर विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी को श्रद्धा, उमंग और भक्तिभाव के साथ अंतिम विदाई दी गई। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर अमर कुमार रुपानी, मुस्कान रुपानी, जीया रुपानी, दिव्या रुपानी, भूमि, वंशिका सहित परिवार के सदस्यों एवं भक्तगणों ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके पश्चात भक्तिभाव और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भगवान गणेश के पुनः आगमन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
