रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के *प्रमुख श्री अमर बजाज जी* के बिलासपुर से रायपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर बजाज परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायत के वरिष्ठ सदस्य *श्री अनेश बजाज जी एवं श्री सुंदर बजाज जी* ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
तत्पश्चात पंचायत के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रत्यक्ष मेल-मुलाकात एवं दूरभाष के माध्यम से पंचायत की आगामी रणनीति एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस आत्मीय एवं सार्थक चर्चा में पंचायत के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्य *श्री सुभाष बजाज जी, श्री अमर बजाज जी, श्री सुंदर बजाज जी, श्री अनेश बजाज जी, श्री जीवतराम बजाज जी, श्री प्रकाश बजाज जी, श्री सुनील बजाज जी, श्री संतोष बजाज जी, श्री जय बजाज जी* सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की और खुलकर अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि बजाज बिरादरी के सभी परिवारों को एक मंच पर जोड़कर पारिवारिक एकता, भाईचारे और संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि *”पूज्य बजाज बिरादरी पंचायत केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कारवान परिवार है, और इस परिवार की प्रगति, एकता और सेवा ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”*
पंचायत द्वारा शीघ्र ही आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा घोषित की जाएगी।
*जय झूलेलाल, जय बजाज बिरादरी पंचायत।*
