बिलासपुर। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा जिला प्रभारी किशोर पंजवानी ने कैट के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य श्री अमर पारवानी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
किशोर पंजवानी ने श्री अमर पारवानी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं व्यापारी हितों के लिए किया जा रहा कार्य समाज और व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामनाओं एवं शुभाशीष के लिए किशोर पंजवानी सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी है।
