🔶 आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का जो कई बार जा चुका है जेल।।
नाम आरोपी –
1. गणेश सूर्यवंशी पिता स्व. भीमराम सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
दिनांक 25.09.2026 को प्रार्थी दुर्गा कश्यप निवासी भेंड़ीमुड़ा रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेला ग्राउण्ड स्थित प्रार्थी के दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें दुकान में रखे किराना समान, फ्रिज, कुलर, पंखा, कुर्सी टेबल, डेली नीड्स का समान सामान पुरी तरह जल गया है, जिससे प्रार्थी को लगभग 05 लाख रूपये का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना में आगजनी कायम कर जाँच दौरान घटना स्थल के आस पास के लोगों द्वारा संदिग्ध अवस्था में घुम रहे व्यक्ति के संबंध में बताया गया। संदेही की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित कर संदेही की पतासाजी की जा रही थी, घटना के चंद घंटे के भीतर संदेही गणेश सूर्यवंशी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर प्रार्थी के दुकान में चोरी की नीयत से अंदर घुसकर दुकान अंदर रखे पेटी से कुल 3800 रूपये चोरी कर दुकान में रखे माचिस से दुकान में आग लगा देना बताया चोरी किये रकम में से 2684/ रूपये खाने पीने में खर्च कर शेष रकम 1116/ रूपये को अपने पास रखना बताने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु. उपनिरी. प्रतिभा पटेल, आर. पवन ठाकुर, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।
