थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
* *
(1) अपराध क्रमांक 777/2026 धारा 331(4), 305(ए ), 3(5) बी. एन.एस.
(2) अपराध क्रमांक 824/2026 धारा 303(2), 3(5) बी एन एस
(3) अपराध क्रमांक 826/2026 धारा 303(2), 3(5) बी एन एस
*कुल जप्त – 01 नग मोटर साइकिल हीरो एच एफ डीलक्स लाल रंग बिना नंबर, 01 रेडमी मोबाइल , बिजली तार एवं 700 रुपए नकदी रकम
नाम आरोपी: –
1- विनय खुसरो पिता सत्येंद्र खुसरो उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काठाकोनी थाना सकरी
2- सुनील यादव पिता भुवनेश्वर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बंधवापारा थाना सरकंडा
3- विधि से संघर्षरत बालक
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.09.2026
को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.09.2026 ग्राम खैरझिटी स्थित किराना दुकान में खाना खाकर दुकान के ऊपर कमरा में सोया था कमरा का दरवाजा खुला हुआ था दिनांक 12.09.2026 कि सुबह सो कर उठा तो देखा कि दुकान के गल्ले में रखा 13000 रुपए नकदी एवं सिगरेट , राजश्री, खाई खजाना कीमती 14000 रुपए को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , तथा दिनांक 27.09.2026 को ग्राम भौवाकापा स्थित प्रार्थी के मकान के आंगन में बोर है जो कि दिनांक 26.09.2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बोर का 20 मीटर बिजली तार कीमती 7000 रुपए को चोरी कर ले गया है इसी क्रम में दिनांक 27.09.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.09.2026 को गणेश पंडाल ग्राम खरगहना में भजन कीर्तन करने के बाद मोबाइल को पेंट के जेब में रख कर दो गया था कि दिनांक 27.09.2026 कि सुबह सो कर उठा तो 01 नग रेडमी मोबाइल नहीं था अज्ञात आरोपी के द्वारा 01 नग मोबाइल कीमती 6500 रुपए को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में दिनांक 27.09.2026 को प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के 24 घंटे के अन्दर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा 01 नग मोबाइल एवं 20 मीटर बिजली केबल तार चोरी कर जुर्म करना स्वीकार किया गया है एवं आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा 15 दिन पूर्व दुकान के अंदर घुसकर नकदी 13000 रुपए एवं सिगरेट , राजश्री एवं खाई खजाना कुल 14000 रुपए को चोरी करना स्वीकार किए है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आरोपी 1- विनय खुसरो पिता सत्येंद्र खुसरो उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काठाकोनी थाना सकरी 2- सुनील यादव पिता भुवनेश्वर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बंधवापारा थाना सरकंडा 3- विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से सत प्रतिशत संपत्ति बरामद किया गया है । पूछताछ दौरान आरोपी विनय खुसरो एवं सुनील यादव के द्वारा 02 माह पूर्व पुलिस क्वार्टर तिफरा से 01 नग हीरो एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल चोरी करना कबूल किया गया है । जिस पर आरोपितों के कब्जे से कुल संपत्ति 20 मीटर बिजली तार , 01 नग मोटर साइकिल, 01 नग रेडमी मोबाइल एवं 700 रुपय नकदी रकम जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी विनय खुसरो एवं सुनील यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को परिजनों के समक्ष बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू , आरक्षक 1092 सुनील पटेल एवं थाना कोटा स्टाफ का विशेष भूमिका रही।
