*बिलासपुर, 27 सितंबर 2026*
*
*बिलासपुर।* लखीराम ऑडिटोरियम में आज माउंट आबू, राजस्थान से पधारे *डॉक्टर सतीश गुप्ता जी* द्वारा *ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर नियमित रूप से आने वाले विद्यार्थियों* के लिए विशेष क्लास कराई गई।
क्लास में *लगभग 600 लोग उपस्थित रहे। डॉक्टर सतीश गुप्ता जी का स्वागत बहुत भव्यता के साथ किया गया।*
*डॉक्टर सतीश गुप्ता जी ने कहा -*
*सब कुछ रखा हुआ है – सिक्योरिटी गार्ड, बैंक बैलेंस, कुत्ता, गाड़ी, बंगला… तो भी आज मनुष्य सुरक्षित नहीं है। असली सुरक्षा बाहर नहीं, अंदर की एनर्जी में है।*
*जिसके अंदर सातों एनर्जी का बैलेंस है वो कोई भी बीमारी ठीक कर सकता है, वही ज्वालामुखी योग की एनर्जी को जागृत कर सकता है। शुद्ध संकल्प होगा तो एनर्जी बुद्धि में जायेगी।*
*परमात्मा का सच्चा ज्ञान परिचय मिलने पर 2 गिफ्ट मिल जाती हैं – 1. दिव्य बुद्धि 2. दिव्य दृष्टि।*
*राजयोग से हम असंभव को संभव कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज के मुख्य ब्रह्मा बाबा ने राजयोग से सम्पूर्ण तत्वों सहित मनुष्यों को परिवर्तित कर दिया तो क्या हम स्वयं को परिवर्तित नहीं कर सकते?*
*डॉक्टर सतीश गुप्ता जी ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया कि किस प्रकार डॉक्टर्स ने हार्ट की बीमारी को लेकर उन्हें जवाब दे दिया था, परन्तु उन्होंने राजयोग से हार्ट की पंपिंग को पूरी तरह से ठीक कर लिया।*
*स्वयं पर अटेंशन देना है कि हमारा एक भी व्यर्थ थॉट न चले, इससे 21 जन्मों की कमाई जमा होती है। अपने आप पर कंट्रोल होगा तब राजा बनेंगे – मेरी मन, बुद्धि, आँख, नाक, कान… सब पर मेरा कंट्रोल हो।*
*स्व-परिवर्तन के लिए अपना रेगुलर चार्ट रखना जरूरी है। डॉक्टर सतीश गुप्ता जी लगभग 1995 से अपना रेगुलर चार्ट भर रहे हैं, चाहे रात को 12 बजे या 2 बज जाए परन्तु उन्होंने कभी अपना चार्ट भरना नहीं छोड़ा।*
*जिनमें किसी भी प्रकार की ईर्ष्या-द्वेष नहीं होगी वही श्री कृष्ण के परिवार में आ सकेंगे। गाली देने वाले के प्रति भी प्यार रखना है। निराकारी स्थिति में स्थित होकर निराकार से कनेक्ट हो तो शक्ति आने लगती है। कर्म दर्पण है इंसान की सोच का। ज्ञान और पवित्रता से काम विकार खत्म होता है।*
अंत में सभी अंत में राजयोगिनी राखी दीदी जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया एवं सभी को *राजयोग मेडिटेशन* कराया गया एवं *परमात्मा के घर का ब्रह्मा भोजन* भी स्वीकार कराया गया।
