518 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
– संत हिरदारामनगर – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा एवं संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रातः 9 बजे से 5:00 बजे तक मानवता का महापर्व – विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, स्काईलैंड गार्डन के पास, संत हिरदाराम नगर में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
इस रक्तदान शिविर में 518 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा की है। आज सुबह से ही रक्तदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई थी । मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्न अंग रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन अनुसार रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। इस संदेश को मिशन के अनुयाइयों ने निश्चित रुप से चरितार्थ किया है, जिसे वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढाया जा रहा हैं। इस दौरान निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव, विधायक श्री भगवानदास सभनानी, शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु एवं रक्तदाता आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन के लिए पत्रकार संघ ओर द लॉयन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी व उनकी टीम ने प्रशंसा की और बधाइयां और शुभकामनाएं दें
रक्तदान शिविर की सुंदर व्यवस्था संचालक अशोक नाथानी, संचालिका निशा टेकवानी, शिक्षक विजय कृपलानी, शिक्षिका सुषमा ग्वालानी, सहायक शिक्षक विजय नाथानी सहित सेवा दल के भाई – बहनों द्वारा की गई ।
