थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
🛑
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. पिंटू वर्मा, पिता परसराम वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2. दुर्गेश कुमार गोंड, पिता जैताराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आयुष रजक, निवासी ग्राम पोंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 27.09.2026 को थाना कोनी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.09.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी आकाश, आशीष रजक एवं बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर अपने गांव पोंसरा वापस जा रहा था।
इसी दौरान जलसो के पास ग्राम जलसो निवासी पिंटू वर्मा अपने साथी दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा एवं राहुल गोंड के साथ मिलकर पूर्व रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा तथा डीजे बजाने के लिए कहने लगा। प्रार्थी एवं उसके साथियों द्वारा डीजे बजाने से मना करने पर आरोपी पिंटू वर्मा द्वारा धारदार चाकू से तथा उसके अन्य साथियों द्वारा डंडा एवं स्टिक से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपीगण मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तत्काल कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू वर्मा एवं दुर्गेश कुमार गोंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं डंडा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार, प्रधान आरक्षक दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले एवं अजय सोनी का सराहनीय योगदान रहा।
