तेलीबांधा तालाब के बाहर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री आनंद कुकरेजा जी के साथ हजारों कांग्रेस साथियों की उपस्थिति में आत्मीय स्वागत करने का अवसर मिला।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं परंपरा की झलक, आदिवासी लोकनृत्य, लड्डुओं से तौलकर सम्मान एवं विशाल गजमाला से अभिनंदन के माध्यम से हमने अपनी संस्कृति और संगठन के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर आदरणीय प्रभारी जी को भारत के संविधान की प्रति भेंट कर संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
आपका रायपुर आगमन हम सभी के लिए उत्साह और नई ऊर्जा का अवसर है।
संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ेंगे।
🇮🇳 जय हिंद | जय कांग्रेस | जय छत्तीसगढ़ 🇮🇳
