बैठक में अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता अभियान के साथ रंगोली, आंगन मिलन, सेवा एवं खेल गतिविधियां तथा 7 अक्टूबर को चारों विकासखंडों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित की जाएगी।
सुशांत शुक्ला ने कहा मेरा मानना है कि विकास और जनकल्याण की वास्तविक शक्ति जनभागीदारी में निहित है। जब शासन, प्रशासन और समाज एक साथ मिलकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तब सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से धरातल पर दिखाई देता है। आइए, हम सभी मिलकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाएं और सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करें।
इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी, बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे जी, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
