छिंदवाड़ा।
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत जी के नेतृत्व में कल 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को छिंदवाड़ा की सड़कों पर एक बड़ा राजनैतिक भूचाल आने वाला है। जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत ने अपनी नई टीम के साथ मिलकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सीधे तौर पर आर-पार की जंग का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी कल एक ही दिन में संगठनात्मक बैठक और उग्र आंदोलन की दोहरी रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।
दोपहर 1:00 बजे: नए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत-सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर ठीक 1:00 बजे से मानसरोवर बस स्टैंड के पीछे स्थित जीबीएस एजुकेशन एकेडमी (महावीर कॉम्प्लेक्स) में होगी। नवमनोनीत जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत जी की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
दोपहर 2:00 बजे: ‘तानाशाही’ के खिलाफ महा-आंदोलन और पुतला दहन
बैठक के तुरंत बाद, दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का आक्रामक रूप सड़कों पर देखने को मिलेगा। “तानाशाही नहीं, लोकतंत्र चाहिए” के नारों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशाल आंदोलन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह उग्र प्रदर्शन कलेक्टर ऑफिस के सामने से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य फवारा चौक तक पहुंचेगा, जहाँ पुतला फूंककर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या बल के साथ इस आंदोलन को सफल बनाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
