कटनी / :-बड़वारा थाना अंतर्गत पुलिस के द्वारा मोटर पंप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 25.09.2026 की रात्रि ग्राम कांटी क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट थाना बड़वारा में प्राप्त हुई थी। मामले में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 573/2026 एवं 576/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से चोरी किए गए 04 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए गए।
राजेन्द्र उर्फ मंजल राठौर, पिता जमुना प्रसाद राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कांटी, थाना बड़वारा, जिला कटनी।
करन सिंह ठाकुर, पिता ठाकुर प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी कांटी, थाना बड़वारा, जिला कटनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
