आज 29 सितंबर 2026 को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिकित्सा विभाग द्वारा आज मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी)–संचालन श्री रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्सा सेवाएं अधिकारी डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा भी उपस्थित रहे।
‘हृदय रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान’ विषय पर अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबली हिल्स, हैदराबाद के डॉ. पी. सी. रथ ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों और शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन को हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
वेबिनार में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए. एस. जैन ने किया।
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल, बिलासपुर
