नाम आरोपी –
1. अंकित यादव पिता जवाहर यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर,
2. अभय रावत पिता गुनेश्वर प्रसाद रावत उम्र 19 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर थाना रतनपुर
जिला बिलासपुर।
दिनांक 28.09.2026 को प्रार्थी बरनलाल प्रधान निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 31/08/2026 की रात्रि में प्रार्थी अपने घर में खाकर सोया हुआ था, अपने मोबाईल को अपने खाट के पास रखा था, सुबह उठकर देखा तो मोबाईल नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना रतनपुर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई थी, अज्ञात आरोपी की पतासाजी थाना रतनपुर के टेक्नीकल टीम के माध्यम से की जा रही थी, उक्त मोबाईल को आरोपियों द्वारा चालू करने पर आरोपियों की पहचान बुढ़ामहादेवपारा निवासी अंकित यादव के रूप में होने पर आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथी अभय रावत के साथ मिलकर मोबाईल को प्रार्थी के घर से चोरी करना बताने से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
