*रतनपुर।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सायबर जागरूकता अभियान के तहत आज थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम चपोरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
*चौपाल की मुख्य बातें:*
– किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता नंबर, CVV नंबर साझा न करें।
– फर्जी लोन, लॉटरी, KBC, और नौकरी के झांसे में न आएं।
– व्हाट्सएप, फेसबुक पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
– किसी भी प्रकार की सायबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी से जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
