व्यापारी हितों को लेकर कैट चकरभाठा टीम ने थाना प्रभारी से की मुलाकात
व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत, निराकरण के लिए सहयोग का आग्रह
चकरभाठा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चकरभाठा की नवगठित टीम ने थाना प्रभारी चकरभाठा से सौजन्य मुलाकात कर टीम के गठन एवं संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान टीम ने चकरभाठा क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया।
कैट टीम ने कहा कि क्षेत्र में व्यापारियों को व्यापार संचालन के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों के साथ समन्वय एवं आवश्यक सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने भी व्यापारियों की बातों को सुना और आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कैट चकरभाठा टीम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करना है। पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षित और सकारात्मक व्यापारिक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
