गुरुद्वारे में माथा टेककर विश्व कल्याण की अरदास, व्यापारिक प्रतिष्ठान में मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दिया सरप्राइज
बिलासपुर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, सफल व्यवसायी एवं केट प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं
बुधवारी बाजार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र अजमानी ने अपना अवतरण दिवस गुरु की भक्ति, सिमरन और मित्रों के स्नेह के बीच हर्षोउल्लास के साथ मनाया। अपने जन्मदिवस की शुरुआत उन्होंने परिवार के साथ गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु के चरणों में माथा टेककर की। उन्होंने विश्व कल्याण एवं सुख-शांति की अरदास की तथा शबद-कीर्तन श्रवण कर गुरु का अमृत प्रसाद ग्रहण किया।
सिख समाज की परंपरा के अनुरूप सुरेंद्र अजमानी ने अपने विशेष दिन की शुरुआत गुरु के घर से की। उनका मानना है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, गुरु के प्रति अटूट विश्वास और मेहनत इंसान को हर मुश्किल से बाहर निकालने की शक्ति देता है।
अवतरण दिवस के अवसर पर जब वे अपने प्रतिष्ठान पहुंचे तो आसपास के व्यापारी बंधुओं, स्टाफ, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें अचानक गुलदस्ता एवं पुष्प भेंट कर बधाई दी और सरप्राइज दिया। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत सुरेंद्र अजमानी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना प्यार और स्नेह मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी दौलत उनका परिवार, अच्छा स्टाफ, पड़ोसी, मित्र और शुभचिंतक हैं।
दिनभर उन्हें सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला चलता रहा। शाम को भी बड़ी संख्या में मित्रों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सराफा एसोसिएशन, बिलासपुर कैट पदाधिकारी सदस्य जन
बुधवारी बाजार संगठन,एशोसिएशन, पंजाबी समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उन्हें अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिष्ठान में केक काटकर सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों का मुंह मीठा कराया गया। अनेक मित्र उपहार लेकर भी पहुंचे।
इस अवसर पर सुरेंद्र अजमानी ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा उपहार उनके मित्रों और शुभचिंतकों का समय निकालकर उनके बीच पहुंचना और आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा, “आप सभी की मुस्कुराहट और आपका स्नेह ही मेरे लिए सबसे अनमोल है। आप इसी तरह हमेशा मेरे साथ बने रहें, यही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।”
अवतरण दिवस के अवसर पर हमर संगवारी परिवार की ओर से संपादक विजय दुसेजा सहित गोविंद दुसेजा एवं अन्य साथियों ने भी सुरेंद्र अजमानी से मुलाकात कर उन्हें अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संयोगवश इसी दिन गोविंद दुसेजा का भी जन्मदिन था। इस अवसर पर सुरेंद्र अजमानी ने गोविंद दुसेजा के साथ केक काटकर उन्हें भी जन्मदिन की बधाई दी।
पूरे आयोजन में सुरेंद्र अजमानी के परिवारजनों का विशेष सहयोग रहा। गुरु की भक्ति से शुरू हुआ उनका यह विशेष दिन परिवार, मित्रों, व्यापारिक साथियों और शुभचिंतकों के स्नेह से यादगार बन गया।
