प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बहतराई में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा
बिलासपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बहतराई स्थित स्वर्गीय श्री बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। बहतराई से प्रारंभ हुई यह यात्रा सरकंडा स्थित खेल परिसर तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प, जनकल्याणकारी कार्यों और विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,
नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा सेवा एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बहतराई में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
सभा के पश्चात ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। बहतराई से प्रारंभ हुई यह यात्रा सरकंडा स्थित खेल परिसर तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प, जनकल्याणकारी कार्यों तथा विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, बिलासपुर नगर निगम महापौर पूजा विधानी, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा सेवा एवं सुशासन की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभा एवं कलश यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का वातावरण देखने को मिला।
