*बांदा।* रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित “मणिकर्णिका – आँगन से अंतरिक्ष तक” युवती सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में अपनी बेटियों और बहनों के बीच उपस्थित होकर उनसे आत्मीय संवाद करना अत्यंत सुखद और भावपूर्ण अनुभव रहा। उनकी आँखों में अपने सपनों को साकार करने का विश्वास, मन में आगे बढ़ने का संकल्प और समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ करने का उत्साह देखकर विशेष प्रसन्नता हुई।
मेरा विश्वास है कि हमारी बेटियाँ केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। आँगन से लेकर अंतरिक्ष तक उनकी बढ़ती भागीदारी नए भारत की नई तस्वीर है। आवश्यकता है कि हम उन्हें अवसर, विश्वास और आगे बढ़ने का पूरा मंच प्रदान करें।
इस अवसर पर डॉ. दीपाली गुप्ता (उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी), डॉ. विज्ञा मिश्रा (प्रांत पदाधिकारी, ABVP), डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जिज्ञासा तिवारी एवं अनुपमा त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए आयुषी त्रिपाठी (प्रांत सह मंत्री, ABVP) एवं पूरी आयोजन टीम को हृदय से साधुवाद।
*बेटियों के सपनों को सम्मान, उनके संकल्प को विश्वास और उनकी प्रतिभा को अवसर देना ही सशक्त समाज की पहचान है।*
