
सदस्यता नहीं मिलने पर पिस्टल से चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार**योग्य पत्रकारो कों सदस्यता न मिलने कि वजह सें चल विवाद**
रायपुर:* राजधानी के रायपुर प्रेस क्लब में कल देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है, ज्ञात हो रायपुर प्रेस क्लब मे सदस्यता न मिलने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आरोपी की पहचान *पलाश तिवारी* के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से प्रेस क्लब की सदस्यता की मांग कर रहा था। सदस्यता नहीं मिलने से वह नाराज था।बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी ने प्रेस क्लब के *कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तान दी* थी और उसके बाद गोली चला दी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरे प्रेस क्लब परिसर में दहशत फैल गई और अफरा तफरी मच गया!रायपुर प्रेस क्लब प्रबंधन की शिकायत पर *कोतवाली थाना पुलिस* ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।*सदस्यता को लेकर पहले से है विवाद*प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर नाराजगी कोई नई बात नहीं है। मैदानी स्तर पर काम करने वाले कई पत्रकारों का आरोप है कि उन्हें सदस्यता के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जबकि मापदंड सार्वजनिक नहीं किए जाते। इस घटना ने एक बार फिर प्रेस क्लब की सदस्यता प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
