
*संतोष दुबे के निवास पर हुई सियासी चर्चा**आतिशबाजी और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, संगठनात्मक समीकरणों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कों लेकर खास बातचीत*बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के मस्तूरी क्षेत्र आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फोरलेन चौक से ग्राम पाराघाट तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव फोरलेन मार्ग स्थित गौठान वाले रास्ते से होते हुए पाराघाट पहुंचे। फोरलेन चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेस नेता संतोष दुबे के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसके बाद सिंहदेव अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए।*सिंहदेव और संतोष दुबे के बीच सियासी समीकरणों पर चर्चा*जानकारों का कहना है कि संतोष दुबे के निवास पर हुई मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चर्चा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस संगठन की मजबूती और बदलते राजनीतिक समीकरणों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होने की जानकारी सामने आई है। इधर, परिसीमन को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चाएं तेज हैं। संभावित बदलावों के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की बात कही जा रही है। बिलासपुर जिले में नए विधानसभा क्षेत्रों के गठन की संभावनाओं को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं। यदि परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्रों की संख्या और सीमाओं में बदलाव होता है, तो इसका असर राजनीतिक दलों की रणनीति और स्थानीय दावेदारों की संभावनाओं पर ज्यादा असर पड़ सकता है।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगीस्वागत कार्यक्रम में कांग्रेसछत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के पाराघाट आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मस्तूरी संतोष दुबे के मार्गदर्शन पर महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी प्रशांत बंजारे के नेतृत्व में पाराघाट फोर लाइन चौक में पटाखे फोड़कर गुलदस्ता और पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया गया । इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पमालाओ से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, बिलासपुर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस बिलासपुर विजय केसरवानी, और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे । इनके अलावा विधायक प्रतिनिधि मस्तूरी लखन टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवी प्रसाद कुर्रे, जनपद सदस्य ओमप्रकाश गौराहा, पिंटू जांगड़े पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच प्रेम सागर मरकाम , अमित बंजारे, सुरेंद्र लहरे, सुरेंद्र बंजारे, राकेश साहू, उदल यादव ,राजपाल खुटे, धीरेंद्र लहरे, राकेश लहरे, आकाश खुटे, आकाश बघेल, प्रशांत खुटे, महेंद्र टंडन, मयंक टंडन, सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।टी.एस. सिंहदेव के इस दौरे और संतोष दुबे के निवास पर हुई मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय समीकरणों पर इस तरह की मुलाकातों के प्रभाव को लेकर भी नजरें टिकी हुई हैं।
