
श्रीवास्तव परिवार ने बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर श्रीवास्तव परिवार ने पूरे हर्षोल्लास, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता के साथ दीपोत्सव मनाया। इस शुभ अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खुशियों के पल बिताए और दीपावली की खुशियों को यादगार बनाया।इस दौरान परिवार में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और उत्सव का उल्लास देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।श्रीवास्तव परिवार ने माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सदैव सभी पर बनी रहे तथा हर घर सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों के प्रकाश से जगमगाता रहे।श्रीवास्तव परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
